जानें क्या है एचआईवी एड्स (AIDS),कैसे फैलता है और इससे कैसे बचें?
जानें क्या है एचआईवी एड्स (AIDS),कैसे फैलता है और इससे कैसे बचें?-दोस्तों यह तो आप सभी जानते ही हैं, कि एड्स (AIDS)एक बहुत ही खतरनाक और जानलेवा बीमारी है।एड्स का पूरा नाम ‘एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम’ (Acquired Immune Deficiency Syndrome) है एड्स मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु(HIV-Human Immunodeficiency Virus) से फैलता है। यह विषाणु(Virus) हमारे शरीर की प्रतिरोधक छमता को कम करता है जिससे हमारा शरीर अन्य बीमारियों से बचाव नहीं कर पाता और हमारा शरीर बहुत सारी बिमारियों का घर बन जाता है। एड्स के संक्रामक मनुष्य के लिए एक छोटी सी बीमारी भी जानलेवा हो सकती है। डाॅक्टर और वैज्ञानिक आजतक इस बीमारी का कोई इलाज नहीं खोज पाए हैं। अभी तक यह एक लाइलाज बीमारी है।एड्स से बचना ही एड्स का सर्वोत्तम उपचार है।
एच आई वी(HIV)/एड्स(AIDS) कैसे फैलता?
HIV हमारे शरीर में कई तरह से फैलता है आईये जानते हैं ये कैसे कैसे फैलता है।
1.एक से ज्यादा लोगों के साथ शारीरिक संबंध होना (Multiple Sex Partners)-एचआईवी संक्रमण की सबसे ज्यादा विधा संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संपर्क के माध्यम से है।
2.माँ से बच्चे में (Mother to child)-एचआईवी संक्रमित माँ और पिता से उनकी संतान में जा सकता है
3.शरीर के संक्रमित तरल पदार्थ से (from contaminated body fluids)-यह प्रयोग की हुई सूई से,संक्रमित रक्त(Blood) से,चुंबन (kiss) करने से भी हो सकता है।
एचआईवी एड्स कभी भी किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ खाना खाने या उसके साथ हाथ मिलाने से नहीं फैलता है।
एचआईवी एड्स के लक्षण क्या क्या हो सकते हैं?
एड्स एक ऐसी बीमारी है जोकि हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम करती है ,एचआईवी 5 से 10 साल तक हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम करता रहता है और अपनी संख्या रक्त में बढाता रहता है,एड्स के लक्षण दिखने में आठ से दस साल का समय भी लग सकता है।ऐसे व्यक्ति को,जिसके शरीर में एचआईवी वायरस हो पर एड्स के लक्षण प्रकट न हुए हों, एचआईवी पॉसिटिव कहा जाता है।
एचआईवी के प्रारम्भिक लक्षण-
भूख ना लगना।
शरीर का बजन कम होना।
लम्बे समय तक खांसी,बार बार जुकाम रहना।
सिर में दर्द रहना,बुखार रहना।
थकान, आदि लक्षण हो सकते हैं।
Post a Comment
0 Comments